Powered By Blogger

Friday, March 16, 2012

सावन बरसे नयनों में

सावन बरसे नयनों में

बरसात के  दिनों में
छाये बादल अम्बर में
रिमझिम बरसे पानी में
धरती शीतल शिहरण में
मिलन के आलिंगन में
महक गई फिजा में
प्रियतमा को जलाने में
दूर परदेशी प्रिया में
जागे प्यार मन में
चुभन भरे बिरह में
जागी कल्पना कवी में
"मेघ" को दूत बनाने में
रचे भाव कविता में
"मेघदूत" के छंदों में
तढ़पन लगी प्रीतम में
नयन बरसे सावन में
शीतल झरते नीर में
अगन लगी सजनी में
शिहरण जागी मन में
विरह झलके नयन में
 बिजली जैसे नभ में
सावन बरसे नयनों में

:-सजन कुमार मुरारका

No comments:

Post a Comment